
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। तहसील मीरगंज में एसडीएम ने रहपुरा जागीर प्राथमिक विद्यालय एवं मीरापुर कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने परिसर की साफ-सफाई देखी और स्वच्छता दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कक्षाओं में बच्चों से बातचीत कर शैक्षणिक स्तर की समीक्षा की। मीरापुर स्कूल में एसडीएम ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील खाया और भोजन की गुणवत्ता परखी। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम की इस कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


