युवक से मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद

कांधला। कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित मोहल्ला खाकरोबान निवासी युवक के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को कस्बा निवासी पीड़ित तरुण ने बताया कि वह स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली रोड स्थित टीवीएस बाइक एजेंसी के समीप गया था। इसी दौरान वहां मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसे पकड़ लिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि है जांच का उचित कार्रवाई की जाएगी।



