शामली

हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर, तमंचा और कारतूस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। थाना क्षेत्र के नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर हुई युवक मोनू उर्फ गुल्लू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने समय अवधि पूरी होने पर आरोपी को जेल भेज दिया है थाना क्षेत्र के नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर करीब 22 वर्षीय मोनू उर्फ गुल्लू पुत्र सुरेंद्र निवासी ककड़ीपुर, थाना रमाला, बागपत का शव 20 दिन पूर्व पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस, फील्ड यूनिट और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोटों के निशान तथा सिर में गोली लगने का घाव मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता सुरेंद्र की तहरीर पर कांधला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में स्वाट व सर्विलांस टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अगस्त को ही घटना का खुलासा करते हुए कार्तिक और ओमपाल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आठ अगस्त को सत्यम व शुभम और 10 अगस्त को पारस को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में फरार चल रहे शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश, पुलिस ने आरोपी अर्जुन पुत्र महेशवीर निवासी ग्राम नाला को न्यायालय के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर ग्राम नाला के जंगल में ट्यूबवैल के पास से एक अवैध .12 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का समय अविधि पूरी होने पर जेल भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button