शामली

बाइक से टक्कर मारकर मां बेटी के पैर तोड़ने का आरोप कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बे कें मोहल्ला नई बस्ती मुस्तफाबाद निवासी नगमा पुत्री अनीस ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी मां में छोटी बहन बाजार में सामान लेने के लिए जा रही थी तभी एक बाइक सवारने टक्कर मार कर दोनों के पर तोड़ दिए, इलाज के लिए खर्च मांगने पर आरोपी ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला नगमा ने बताया कि विगत तीन अगस्त को क्या अपनी मां साजिदा और 5 साल की मासूम बच्चे आशिया के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में बच्चों के बीच हो रही लड़ाई के दौरान साजिदा गिर गईं, इस दौरान एक बाइक सवार ने दोनों के पैरों के ऊपर बाइक चढ़ा दी इस कारण उनकी टांग टूट गई। आरोप है कि जिस वजह से हादसा हुआ,उसके परिजनों ने इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही थी। पीड़िता के अनुसार विगत 13 अगस्त को पैर में पक्का प्लास्टर कराने के लिए वह आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा मिला। इसके बाद परिवार ने उधार लेकर प्लास्टर कराया और करीब एक हजार रुपये की दवाइयां भी खरीदीं। आरोप है कि 14 अगस्त को इलाज में खर्च हुए रुपये मांगने के लिए फिर से उसके घर पहुंचने पर उसने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button