गोड्डा
आस्था का सम्मान, शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर किया गया अभिनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवारी को शिवकुंज सेवा समिति शिवपुर, गोड्डा द्वारा कांवरिया, भाइयों व बहनों के लिए समाजसेवी राजेश झा एवं उनकी टीम के द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रात 2 बजे से प्रारंभ होकर दिन के 11 बजे तक डाक बम भाइयों व बहनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समिति सदस्यों ने फलाहारी जिलेबी, पेड़ा, सेव, केला, अमरूद, शरबत, शीतल जल, पैर दर्द आराम के लिए मेडिसिन, सर दर्द आराम के लिए ठंडा तेल, स्प्रे एवं आयोडेक्स लगाकर डाक व भाइयों एवं बहनों का सेवा किया। बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है। बोलबम के नारों के बीच विकास राय, श्याम पंडित एवं स्वीटी कुमारी द्वारा सुंदर भक्तिमय गीत की प्रस्तुति की गई। जेकरनाथ भोलेनाथ वो अनाथ कैसे होई…गीत की प्रस्तुति पर सबको झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, ठाकुर शिवेन्द्र सिंह, सीताराम राउत, बेणू चौबे, पवन झा, पूर्व मुखिया परमानन्द साह, स्वीटी कुमारी, सुनील सोरेन, मनोज टुडू, सेवानिवृत्त शिक्षक दिलीप झा, अजय झा, निखिल झा, डॉ. डीके मिश्रा, वंदना मिश्रा, डॉ. सपना, प्रफुल पुष्प, हीरालाल मंडल, राजेश मंडल राजू, चंदर पंडित, रितिक कुमार, पीयूष कुमार, इशांत कुमार, समीर मिश्रा, धीरेंद्र झा, राजकुमार पण्डित, सन्नी साह, पार्षद गुनानंद झा, कालीचरण महतो, बीरेंद्र महतो, जनार्दन राय मधु, अजय मिश्रा, डॉ. बिपिन, डॉ. अरुण सिंह, पिंटू झा, पंकज सिंह, अंजनी झा, प्रदीप शर्मा, शंकर सिंह बघेला, चन्दर पंडित आदि उपस्थित थे।



