शामली

जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विकासखंड कार्यालय में लगा कैंप

ग्रामीणों और नगरवासियों की समस्याओं का मौके पर कराया गया समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला । विकासखंड कार्यालय में जिलाधिकारी के निर्देश पर जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्या समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।
कैंप में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन और शौचालय सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान समाज कल्याण विभाग के एडीओ अनिल कुमार, एडीओ एग्रीकल्चर जयदेव कुमार, बलराम चौधरी, वसीम, बबलू कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कैंप में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बीडीओ वेद प्रकाश ने लोगों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और पात्र होने पर उनका लाभ लेने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button