बाराबंकी

सड़क हादसे मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत आठ वर्षीय बच्ची गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 बाराबंकी। मंगलवार की सुबह मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी तथा 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गयी हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय,  क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने हादसे की जानकारी ली तथा पंचनामा कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 श्रावस्ती जनपद के थाना व कस्बा भिनगा के मोहल्ला पुरानी बाजार दक्षिण निवासी 55 वर्षीय मौलाना शरीफ  अपनी 52 वर्षीय पत्नी तबस्सुम बानो 30 वर्षीय पुत्र सुहैम 17 वर्षीय पुत्र पुत्री रुश्दा खातून  सात वर्षीय हुदा के साथ अल्टो कार संख्या यूपी 32 सीडी 0221 से लखनऊ की ओर जा रहे थे। जिन्हे अपनी पुत्री हुदा को बिन्दौरा स्थित एक वैद्य को दिखाना था जैसे ही कार बिंदोरा के निकट ग्राम भूलभुलिया के पास पहुंची तभी पीछे छुट गये बिन्दौरा को जाने के लिए गाडी को मोड़ी तभी बाराबंकी की ओर से तेज रफ्तार मे मौरंग लाद कर आ रहे डम्फर नंबर बीआर 28 जीबी 9563 ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और कटर की मदद से कार को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद डायल 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने मौलाना शरीफ, उनकी पत्नी तबस्सुम बानो पुत्र सुहैम और पुत्री रुश्दा खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं सात वर्षीय हुदा की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया  घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया  एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में
    ( तेज बारिश बना हादसे का कारण )
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी। बारिश के कारण सड़क पर दृश्यता और यातायात की स्थिति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
      ( हादसे के बाद मचा हड़कंप)
भीषण टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और राहत कार्य में मदद की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की कार्रवाई भी शुरू की, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके। गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग  पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
(मुख्यमंत्री योगी ने लिया हादसे का संज्ञान)
 सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल व्यक्ति का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। दुर्घटना की वास्तविक वजह, वाहनों की गति और अन्य परिस्थितियों की जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है। हादसे ने एक बार फिर बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
(लाशें देखकर गूंजने लगीं चीखें, पुलिस ने बहाल कराया ट्रैफिक)
दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायत प्रभावित हुआ, जिसे वाहनों को किनारे कराकर सामान्य कराया गया। पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने हादसे की सूचना भिनगा में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को दे दी है। उनके पहुंचने के बाद लाशें देखकर चीखें निकल गईं।
 (घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधीक्षक )
जिले मे दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय घटनास्थल  पहुंच कर क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ एव प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी से घटना की जानकारी लेते मौक़े पर मौजूद परिजनों को  ढांढ़स बंधाया और दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button