
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर : सुरक्षा विभाग की टीम ने औरंगाबाद में एक मिष्ठान विक्रेता के यहां जांच पड़ताल कर तीन सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई से बाजार में खासकर मिठाई विक्रेताओं में खलबली मच गई। कार्रवाई जारी है।
आंख कान नाक बंद किए सोया खाद्म सुरक्षा विभाग आखिर नींद से जाग उठा। मंगलवार को खाद्म सुरक्षा अधिकारी राममिलन राना के नेतृत्व में विभागीय टीम ने औरंगाबाद मेनबाजर स्थित अग्रवाल स्वीट्स के यहां पहुंच कर बन रही मिठाइयों का आक्समिक निरीक्षण किया। साथ ही मावा, छेना मिठाई और घेवर का सैंपल लिया। साफ सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लिया। टीम में खाद्म सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कौशल, कमलेश कुमार यादव और सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला शामिल रहे। कार्रवाई जारी है।



