एसआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक, मैपिंग विसंगतियों पर सुनवाई शुरू
Review meeting held at the Congress office regarding SIR; hearings on mapping discrepancies have begun.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब तक मैपिंग नहीं हो पाए मतदाताओं तथा मैपिंग/मैचिंग से जुड़ी विसंगतियों वाले मामलों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनवाई 24 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पाकुड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति, मतदाताओं की मैपिंग एवं मैचिंग से संबंधित मामलों तथा सामने आ रही विसंगतियों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित मामलों की जानकारी जुटाने, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी कहा गया कि वे एसआईआर से जुड़े मामलों पर गंभीरता से नजर रखें और जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है या जिनके रिकॉर्ड में किसी प्रकार की विसंगति है, उन्हें प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराएं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसारुल हक ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आम मतदाताओं की समस्याओं को समझने तथा नियमानुसार उनके समाधान के लिए आवश्यक सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में एसआईआर की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार स्तर पर मामलों की जानकारी संकलित करने और संबंधित मतदाताओं को निर्धारित सुनवाई प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने की जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बेलाल शेख, प्रमोद ढोकानिया, कृष्णा यादव और रामविलास महतो समेत अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



