बरेली

नकटिया नदी पुनर्जीवन को राजश्री ग्रुप का स्वच्छता अभियान, हुआ पौधरोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नकटिया नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत कैंट में राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और कैंटोनमेंट बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार की पहल पर नदी का पुनर्जीवन और इसका नया नाम ‘नाथ गंगा’ घोषित करना स्वागत योग्य है। औद्योगिक विकास की भेंट चढ़ी ऐतिहासिक नकटिया नदी का पुनर्जीवन जरूरी है।
कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन की अगुवाई में संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. पंकज शर्मा सहित करीब एक हजार छात्र-छात्राओं, एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर नदी तट पर हजारों पौधे रोपे।
कार्यक्रम में डीन प्रो. साकेत अग्रवाल और रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button