बरेली
इनर व्हील क्लब बरेली नॉर्थ ने मनाया तीजोत्सव
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली नॉर्थ का तीजोत्सव कार्यक्रम राजेंद्र नगर स्थित नाइट वर्ल्ड क्लब में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ इनर व्हील प्रार्थना से हुआ।
अध्यक्षा रितु अग्रवाल द्वारा तीज क्वीन कॉन्टेस्ट, गेम्स और हाउजी का आयोजन किया गया। तीज क्वीन श्रीमती सुमेधा अग्रवाल चुनी गईं। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ऑनलाइन राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिला ईएसओ डॉ. नीलू मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम कंचन अग्रवाल और द्वितीय मेघा अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर चार्टर्ड प्रेसिडेंट मीरा अग्रवाल और गीताली अग्रवाल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
कार्यक्रम में सचिव मोहिता जैन, कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, जेडपीसी ऋचा अग्रवाल, गीताली अग्रवाल, अर्चना, रश्मि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।



