शामली
मोटरसाइकिल में आग लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में घर में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर मोटरसाइकिल में आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गांव निवासी मिंटू ने बताया कि वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था, जबकि घर पर उसकी पत्नी शालू और बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि गांव के ही चार लोग घर में घुस आए और मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पक्ष से उसका पुराना विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह के अनुसार, तहरीर प्राप्त होने और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।