शामली

अतिक्रमण और जलभराव से लोग परेशान, भाकियू ने उठाई आवाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। नगर के रेलवे मार्ग पर अतिक्रमण और जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।

भाकियू (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौहान और सोशल मीडिया प्रभारी रईस पठान ने बताया कि अतिक्रमण के कारण रेलवे मार्ग संकरा हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से मार्ग पर पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button