बरेली

बरेली में 34 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में 3446 में से 1600 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार बरेली में किया गया।
बरेली के लिए आवंटित 34 नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में सीडीओ देवयानी, संयुक्त कृषि निदेशक डीवी सिंह, उप कृषि निदेशक ओमप्रकाश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवचयनितों को किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए निष्ठा से कार्य करने को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा पूरी ईमानदारी से आधुनिक कृषि तकनीक और किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, जिससे जनपद की कृषि व्यवस्था मजबूत होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button