बरेली

सावन के अंतिम मंगलवार पर श्री हरि मंदिर में उमड़ी भीड़, भजनों पर झूमे भक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। पवित्र सावन के अंतिम मंगलवार को श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
सुबह पंडित रमेश चंद्र तिवारी और सुनील शास्त्री ने श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन-श्रृंगार किया। शाम को श्री हरि संकीर्तन मंडल ने भजन प्रस्तुत किए। रवि छाबड़ा ने ‘है दुख भंजन मारुति नंदन’, संजय आनंद ने ‘मंगल मूर्ति राम दुलारे’, पंकज ने ‘आज मंगलवार है’ और सचिन सेठी ने ‘कीजे केसरी के लाल’ भजनों से मंदिर प्रांगण को भक्तिमय कर दिया।
इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, आरती और भंडारा प्रसाद वितरण हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशील अरोरा, अश्विनी ओबेरॉय, गोविंद तनेजा, अतुल कपूर, महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button