साहेबगंज

विधायक एमटी राजा के नेतृत्व में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

अमन-चैन का दिया पैगाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के राजमहल क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को राजमहल में जुलूस ए मोहम्मदी का भव्य आयोजन किया गया।जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी राजमहल के तत्वावधान में आयोजित इस जुलूस का नेतृत्व राजमहल विधायक मो.ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने किया।जुलूस दोपहर में फुलवरिया चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर स्थित सभा स्थल पर पहुंचा।जुलूस में शामिल हजारों अकीदतमंद नारे तकबीर,अल्लाह हू अकबर और सरकार की आमद मरहबा के नारों के साथ पैगंबर साहब की शान में नात पढ़ते हुए चल रहे थे।हाथों में इस्लामी झंडे और तख्तियां लिए लोग पैगंबर के बताए रास्तों पर चलने का संदेश दे रहे थे।बस अड्डा परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक एमटी राजा ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन,भाईचारा और इंसानियत का पैगाम दिया।उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में शांति स्थापित की जा सकती है।मंच पर मौजूद मौलाना ने भी कुरान और हदीस के हवाले से लोगों को नेकी,सच्चाई और मोहब्बत के रास्ते पर चलने की नसीहत दी और क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने की दुआ की।इस जुलूस में राजमहल नगर के अलावा प्रखंड के मानसिंहा, फुलवरिया,करबला,दाहूटोला,पश्चिम नारायणपुर,मध्य नारायणपुर,पूर्वी जामनगर,पश्चिमी जामनगर सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में इस जुलूस को लेकर खासा उत्साह देखा गया।शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पुलिस बल के साथ जुलूस के आगे-पीछे तैनात रहे और यातायात व्यवस्था को संभालते रहे।वही मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो.मारूफ उर्फ गुड्डू,जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख,वार्ड पार्षद मो.बरकत अली,घीसू शेख, मो.नफील,गुलाम सरवर सहित अन्य गणमान्य लोग और हजारों की संख्या में आम लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button