साहेबगंज

नशा से बिगड़ती समाज की स्थिति बर्दाश्त नहीं

विधायक एमटी राजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक मो.ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी राजमहल के माध्यम से अंतर राज्य बस अड्डा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जहां मौजूद लोगों को मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।वही सभी को नशा मुक्ति पर पहल करने की बात कही,उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए‌ कहा कि अभिभावक कड़ी मेहनत से अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वही नशा के व्यापारी बच्चों के भविष्य को दलदल में डालने का कार्य कर रहे हैं,उन्होंने कड़े शब्द में कहा कि वैसे व्यापारी सुधर जाएं और बच्चों का भविष्य खराब नहीं करें, वही नशा की लत में आए वैसे युवाओं से भी अपील किया कि अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए इस दलदल से निकलने का संकल्प लें।पुलिस प्रशासन को भी जनता के साथ समन्वय स्थापित कर नशा मुक्ति अभियान चलाने की बात कहें है,उन्होंने कहा कि आज नया-नया नशा का प्रकार क्षेत्र में फैल रहा है जिससे समाज में बुराइयां हो रही है,धर्म गुरुओं के माध्यम से लगातार बेहतर समाज स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कुछ लोगों के कारण समाज में नशा की लत से कुछ लोग खराब हो रहें है,वही विधायक ने क्षेत्र के लोगों से अपील किए हैं कि नशा के लत से दूर रहे एवं अपनी जिंदगी को खुश नुमा बनाकर जिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button