बुलंदशहर

वरिष्ठ गूर्जर नेता चौधरी श्यौपाल सिंह फिर से करेंगे सक्रिय राजनीति 

कांग्रेस को मिला जिले में मजबूत स्तंभ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
औरंगाबाद बुलंदशहर : गूर्जर नेता चौधरी श्यौपाल सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय होकर पार्टी जनाधार को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया । उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल सिंह गौतम ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पार्टी का पटका पहनाकर उनके राजनीति में फिर से सक्रिय होकर काम करने की घोषणा की। चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस मेरी मां थी है और हमेशा रहेगी। मैं पार्टी के लिए सक्रिय होकर पार्टी के लिए तन मन धन से काम करुंगा। उनके कांग्रेस पार्टी में पुनः सक्रिय होने से कांग्रेस पार्टी को जनपद बुलंदशहर में व्यापक जनाधार वाला मजबूत स्तंभ प्राप्त हुआ है।
चौधरी श्योपाल सिंह अरसे से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे। पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता और जनपद बुलंदशहर अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। वर्ष 2022में उन्होने निजी कारणों से राजनीतिक संन्यास लेने का निर्णय लिया। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी सहित अन्य पार्टियों ने उन्हें पार्टी में शामिल होने की दावत दी लेकिन वो किसी भी तरह के प्रलोभन में नहीं फंसेऔर वो किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हुए। उनकी निष्ठा सदैव कांग्रेस पार्टी के प्रति अडिग और प्रगाढ़ रही।  गुरुवार को उन्होने कांग्रेस पार्टी में सक्रिय होकर पार्टी को व्यापक जनाधार देने का निर्णय लिया। आशा की जा रही है कि उनके इस कदम से जनपद में पार्टी को नयी उर्जा और व्यापक जनाधार हासिल होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button