भरत पुर
वैर उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में भाई वहीं के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया
बाजारों में सामान खरीदने वालों को भारी भीड़ नजर आई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व वैर उपखंड सहित ग्रामीण अंचल में बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया। रक्षाबंधन के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनका मुंह मीठा करके भाइयों के भाल पर तिलक कर करते हुए उन्हें श्रीफल भेंट कर भाईयों की आरती उतारकर भाई की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।रक्षा बंधन के अवसर पर वैर भुसावर के बाजारों में भी साड़ी खरीदने वालों का काफी खासा उत्साह और रौनक दिखाई दी ।महिलाओं ने बाजार में कपड़े मिठाई राखिया खरीदते दुकानो पर नजर आई।इस अवसर पर मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ नजर आई। बाजारों में खरीदारी का दौर चलता रहा और पूरे नगर में त्योहार का उत्सवी माहौल बना रहा। राज्य के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा की ओर से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बसो में निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठाती नजर आई। बसों में इस अवसर पर काफी भीड़ आने जाने वाली सवारियों की देखी गई।



