पेंक प्लस-2 विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
सांसद प्रतिनिधि ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो ।
बोकारो । नावाडीह प्रखंड के पेंक पंचायत स्थित राजकीयकृत प्लस-2 उच्च विद्यालय, पेंक में शिक्षकों की कमी को लेकर सोमवार को सांसद प्रतिनिधि जगरनाथ महतो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर तत्काल शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की।
आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 1200 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के बावजूद विषयवार पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही है और इसका सीधा असर विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ रहा है।
सांसद प्रतिनिधि ने मांग की कि विद्यालय में वर्तमान शिक्षक व्यवस्था एवं रिक्त पदों की जांच कर आवश्यकतानुसार विषयवार पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना के लिए संबंधित शिक्षा विभाग के सक्षम पदाधिकारी को अनुशंसा भेजी जाए, ताकि विद्यार्थियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकों एवं रिक्त पदों की स्थिति की जांच कर उसकी रिपोर्ट संबंधित शिक्षा विभाग को भेजने की भी मांग की। मौके पर उपस्थित नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो आजसू पार्टी बॉबी पटेल बोकारो जिला सह सचिव विक्की कुमार नावाडीह प्रखंड सचिव छात्र मोर्चा की उपस्थित थे



