बरेली
सपा छात्र सभा ने बरेली के फरहान अली को बनाया मेरठ का प्रभारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से 5 से 11 सितंबर तक चलने वाले छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान के लिए समाजवादी छात्र सभा ने पदाधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष इं. विनीत कुशवाहा ने प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यद फरहान अली को मेरठ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। बरेली निवासी फरहान इससे पूर्व दो बार मुरादाबाद मंडल और विधानसभा चुनाव में पीलीभीत जिले के प्रभारी रह चुके हैं।
रुहेलखंड में छात्र हितों से जुड़े आंदोलनों का नेतृत्व करने वाले फरहान राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबाल खिलाड़ी और शायर भी हैं।
उनकी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा समेत कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।




