साहेबगंज

संत जेवियर स्कूल के पास गलत स्पीड ब्रेकर पर नगर परिषद अध्यक्ष का एक्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज लगातार मिल रही जनशिकायतों के बाद नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान एक्शन मोड में नजर आए।संत जेवियर हिंदी मीडियम स्कूल के समीप सड़क पर गलत तरीके से लगाए गए स्पीड ब्रेकर को हटवाने के लिए अध्यक्ष स्वयं JCB लेकर मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे हटवा दिया।बताया गया कि इस स्पीड ब्रेकर के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी।विशेषकर गर्भवती महिलाओं, बीमार व बुजुर्गों,टोटो चालकों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी,स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत अध्यक्ष से की थी।शिकायत मिलते ही अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर JCB से ब्रेकर हटवा दिया।त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी है,कई लोगों ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए इस कदम की सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button