पत्रकार बताकर ठगी करने वाले दो व्यक्तियों पर नजीबाबाद थाने में हुआ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर : नजीबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत जलालाबाद के राशन डीलर से जबरन tv27 न्यूज़ चैनल के नाम पर दबाव बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है।यह जानकारी जब राशन डीलर ने चैनल के जनपद बिजनौर ब्यूरो चीफ रणवीर सिंह निराला को दी उन्होंने तत्काल एक प्रार्थना पत्र थाना नजीबाबाद को देकर ठगी करने वाले दोनों व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर आईपीएस की धारा 420 बी एन एस की धारा, (318) में मुकदमा पंजीकरण करा दिया है डीलर से जानकारी करने से पता चला है ठगी करने वालों व्यक्ति आदर्श नगर ततारपुर नजीबाबाद के निवासी हैं। एक व्यक्ति का नाम मिथुन कुमार भारती पुत्र शेखर सिंह जो की akj न्यूज़ चैनल संध्या दैनिक आशा की जीत का संपादक, भारतीय हिंदू परिषद बिजनौर जनपद का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा अनु मोर्चा नजीबाबाद मंडल का सोशल मीडिया मंडल प्रभारी है दूसरा व्यक्ति अनुज वर्मा निवासी आदर्श नगर जो की राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ पुलिस तहकीकात न्यूज़ के सह संपादक अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बुलंद आवाज टीवी न्यूज़ 24 आज तक यूट्यूब चैनल के संपादक हैं। इन दोनों व्यक्तियों ने जो ठगी की है उसकी रकम कुल ₹1000 मात्र बताई जा रही है।इतने बड़े पदों पर आसीन यह दोनों ठगी करने वाले व्यक्ति लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कलमकार को बदनाम शर्मसार करने का काम तो कर ही रहे हैं।बल्कि जिन संगठनों में यह काम कर रहे हैं उन संगठनों की भी खूब फजीहत कर रहे हैं।



