गाजियाबाद
लोनी के वार्ड 33 में सभासद रामनिवास त्रिपाठी के कार्यालय का उद्घाटन
राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, लोगों की समस्याओं के समाधान को मिलेगा मंच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 33 के सभासद रामनिवास त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संस्कृत वाटिका में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय का उद्घाटन राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने सभासद रामनिवास त्रिपाठी को कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्यालय क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यालय के माध्यम से वार्डवासियों को अपनी समस्याएं रखने में सुविधा मिलेगी।
सभासद रामनिवास त्रिपाठी ने कहा कि वार्ड 33 में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से आए प्रवासी परिवार भी निवास करते हैं। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से कार्यालय की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में नियमित रूप से क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा।
कार्यालय के उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर सभासद को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गाजियाबाद महानगर के महामंत्री गोपाल, काशीनाथ तिवारी, रमाशंकर पांडेय, विजय शर्मा, ठाकुर मनीष सिंह, ब्रह्मदेव कुशवाहा, राधा रमण झा, अंकुर शर्मा, अभिषेक शुक्ला, संदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
