कानपुर
विश्व हिंदू परिषद ने 62 वां स्थापना दिवस मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर छत्रशाल नगर प्रखंड,कानपुर दक्षिण द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम बारादेवी मेला मैदान हनु धाम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों,समाजसेवियों एवं धर्म गुरुओं ने सहभागिता कर धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के प्रति संकल्प दोहराया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप के प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना उपस्थित रहे उनके साथ मंच पर विशिष्ट अतिथि एवं प्रबुद्ध जनों में डॉ. राकेश वर्मा,महंत अरूण चैतन्य पुरी महाराज तथा डॉ. खुशबू सिंह की विशेष उपस्थिति रही अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के गौरवशाली इतिहास,सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज कल्याण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का सफ़ल संयोजन छत्रशाल नगर प्रखंड,कानपुर दक्षिण (विश्व हिंदू परिषद) की पूरी टीम द्वारा किया गया आयोजन को सफल बनाने में संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही सेवा प्रमुख एडवोकेट पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि समाज में एकता,सेवा,संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए हिंदू जीवन मूल्यों, परंपराओं और संस्कृति की रक्षा करना तथा आने वाली पीढ़ी में हिंदुत्व की भावना जागृत करना है। हिंदू समाज से छुआछूत और जातिवाद जैसी कुरीतियों को समाप्त कर आपसी भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष शेखर वर्मा,उपाध्यक्ष योगेन्द्र गुप्ता,नगर मंत्री अजय गुप्ता, सेवा प्रमुख एडवोकेट पंकज श्रीवास्तव,जिला संयोजिका (दुर्गा वाहिनी) डॉ. मधू सोनकर,गौ रक्षा संवर्धन प्रमुख विपिन गुप्ता,नगर सत्संग प्रमुख हरिशंकर वाजपेयी,नगर सह संयोजक बजरंग दल प्रभात दुबे,मयंक सैनी एवं छत्रशाल नगर प्रखंड,कानपुर दक्षिण के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारि उपस्थित रहे।



