भाजपा बानोग्राम मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
Emphasis on strengthening the organization at the BJP Banogram Mandal's monthly meeting.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को भाजपा बानोग्राम मंडल की मासिक बैठक फुलझिंझरी शक्ति केंद्र में मंडल अध्यक्ष संजीव भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गणेश मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं ने आगामी 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाले भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की गतिविधियों और सेवा कार्यों को पहुंचाने की रणनीति तैयार की। इसके अलावा SIR सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई। मंडल को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में दुर्गा मरांडी, प्रमुख कालिदास मरांडी, बृजमोहन चौबे, साधन झा, तपन मंडल, हृदयानंद भगत, विजय भगत, उमेश साह, अजय भंडारी, अभिमन्यु भंडारी, गोमस्ता हेम्ब्रम, उमाशंकर सिंह, सुशांत, गौतम साह, अमित कुमार यादव, दीपक साह, कार्तिक पाल, जुलिन टुडू, लाल बाबू मिर्धा, निरंजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


