बरेली

भाजपा के खिलाफ सपा करेगी बड़ा आंदोलन: शुभलेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सपा कार्यालय पर सोमवार को नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र बांटे गए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, संचालन महासचिव राजकुमार पाल ने किया।
शुभलेश यादव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा जल्द बड़ा आंदोलन करेगी। संगठन में कोई पद छोटा-बड़ा नहीं है।
राष्ट्रीय सचिव वीरपाल यादव ने कहा कि सपा सामाजिक न्याय का आंदोलन है और कार्यकारिणी का गठन PDA को ध्यान में रखकर किया गया है।
इस मौके पर प्रमोद बिष्ट, अशोक यादव, रईस मियां अब्बासी, पप्पू कश्यप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button