साहेबगंज

पूर्व रेलवे हाई स्कूल के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज मालदा मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में पूर्व रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज की कक्षा एक,दो और तीन के बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया।स्वास्थ्य परीक्षण साहिबगंज रेलवे स्वास्थ्य इकाई द्वारा मंडल रेलवे अस्पताल,मालदा की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अनुपा घोष के पर्यवेक्षण में किया गया।इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का समय पर आकलन,निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना तथा बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है।नियमित स्वास्थ्य पहल से स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान और निवारक स्वास्थ्य देखभाल की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।यह पहल रेलवे स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में मालदा मंडल के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button