बरेली

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री से की भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली/ लखनऊ। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. अनिल कुमार राय ने मंगलवार को लखनऊ में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन लिया।
राजभवन में कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध परियोजनाओं और भावी योजनाओं की जानकारी दी। राज्यपाल ने कार्यों की सराहना करते हुए नवाचार और गुणवत्ता के निर्देश दिए।
इसके बाद कुलपति ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से भी भेंट की। उन्होंने एनईपी-2020 के क्रियान्वयन, शैक्षिक उपलब्धियों और आधारभूत संरचना के विकास से अवगत कराया। मंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया। कुलपति ने दोनों के प्रति आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button