बुलंदशहर

ग्राम नवादा में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देने एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक  लक्ष्मीराज सिंह ने विधानसभा अंतर्गत ग्राम नवादा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने  प्रदीप कुमार जी के घर से मुख्य मार्ग तक कराए जा रहे आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।विधायक ने निर्माणाधीन सड़क की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता न हो। साथ ही सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया और सड़क निर्माण से संबंधित उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।विधायक ने कहा कि सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क, जल निकासी, बिजली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे, यही उनका संकल्प है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की लगातार समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि जनता को गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। ग्राम नवादा में आरसीसी सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद भी उसकी गुणवत्ता एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विधायक  लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button