
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अपना दल (सोनेलाल) शहर विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार शाम 3 बजे नगर कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अक्षर सक्सेना रहे।
बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया। बरेली जनपद की 4-5 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर विचार हुआ। अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा।
बैठक में जिला सचिव इंजी. मनीष कुमार, प्रियंशु पांडेय, अमित गुप्ता, धीरज सागर, वैशाली सक्सेना समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष इंजी. निशांत सक्सेना ने की।


