बरेली
कनक स्मृति दिवस पर तीन रचनाकार सम्मानित, काव्य गोष्ठी हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कवयित्री कृष्णा खंडेलवाल कनक की जयंती पर गंगापुर स्थित संस्था मुख्यालय में कनक स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर डॉ. किरन कैथवाल, डॉ. मिथलेश राकेश मिथिला और आराध्या खंडेलवाल को कनक स्मृति सम्मान से नवाजा गया। कनक साहित्यिक समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार, अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी, संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र खंडेलवाल, डॉ. रजनीश सक्सेना, अशोक त्रिपाठी, डॉ. सौरभ अग्रवाल सहित अन्य ने मां सरस्वती और कृष्णा खंडेलवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
काव्य गोष्ठी में रणधीर प्रसाद गौड़, अनिल बोहरे, मीरा प्रियदर्शिनी, रोहित राकेश आदि ने रचनाएं सुनाईं। संचालन इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। सचिव गौरव खंडेलवाल ने आभार जताया।




