बाराबंकी

खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में ग्राम चौपाल का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। शुक्रवार को दादरा एव प्यारेपुर सरैया मे खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को ब्लॉक स्तर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत दादरा में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौपाल में राम कैलाश और राम लखन ने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत सचिव अजय कुमार वर्मा ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराकर दोनों मामलों का निस्तारण किया। वहीं ग्राम पंचायत प्यारेपुर सरैंया में आयोजित चौपाल में दयाराम ने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिस पर सचिव अखिलेश्वर ने नकल उपलब्ध कराकर मामले का निस्तारण किया।
ग्राम चौपाल मे सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश कुमार, एडीओ समाज कल्याण पवन कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आमीन सिकंदर, ग्राम प्रधान प्यारेपुर सरैंया इंदु कुमार यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button