बरेली

52 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, होंडा सिटी जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने एसओजी की सूचना पर 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार (DL7CF 9865), दो मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और 10 हजार 70 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा के नेतृत्व में उ0नि0 विनय बहादुर सिंह, हे0का0 सुमित शर्मा, हे0का0 मो0 इदरीश, का0 नितिन की टीम ने बिल्वा पुल से सैदपुर चुन्नीलाल की ओर गश्त के दौरान हाईवे पर दीदारपट्टी यात्री शेड के पास चेकिंग में कार को रोका।
कार में सवार (1) मंगतदीन पुत्र मुश्ताक खान निवासी गोबिंदनगर नवाशहर थाना कोतवाली पटियाला, पंजाब और (2) परमजीत सिंह उर्फ चरनजीत सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी ग्राम बिलावरपुर  को  गिरफ्तार किया।
पूछताछ में बताया कि डोडा हाईवे पर सोनू नामक व्यक्ति से खरीदकर पंजाब ले जाकर बेचते हैं।
इस संबंध में थाना भोजीपुरा में मु0अ0सं0 721/2026 धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मंगतदीन, परमजीत और सोनू पुत्र नामालूम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों का आपराधिक इतिहास है। मंगतदीन पर आबकारी व एनडीपीएस के 2 और परमजीत पर एनडीपीएस व प्रिजन एक्ट के 7 मुकदमे पटियाला, संगरूर में दर्ज हैं। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button