बरेली

बरेली में लोजपा (रामविलास) का शक्ति प्रदर्शन

नए जिला अध्यक्ष लल्ला भैया का भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिकेत शर्मा ‘लल्ला भैया’ के दिल्ली से पहली बार बरेली पहुंचने पर शुक्रवार को पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
काफिला झुमका चौराहे से शुरू होकर चौपुला, चौकी चौराहा, पटेल चौराहा, पुराना बस स्टैंड, बरेली कॉलेज, श्यामगंज, गांधी उद्यान, सैटेलाइट, बीसलपुर चौराहा, यूनिवर्सिटी, बजरंग ढाबा होते हुए स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक हॉस्पिटल पहुंचा, जहां मुख्य स्वागत समारोह हुआ। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान अनिकेत शर्मा ने कहा कि बरेली में संगठन को विधानसभा से बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा।
महानगर अध्यक्ष सुधाकर सोनकर ने कहा कि लल्ला भैया के नेतृत्व में पार्टी दिन-दूनी तरक्की करेगी। कार्यक्रम में जिला प्रधान महासचिव सौरभ गुप्ता, कृष्णा प्रजापति, रविन्द्र शर्मा, विवेक शर्मा, वैभव पाराशरी, विजय गुप्ता, मो. सिराज, अर्पित उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button