बरेली
बीएल एग्रो ने एशियन पैरा गेम्स के 13 पदक विजेताओं को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बीएल एग्रो और यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 5वें एशियाई पैरा खेल 2026 में पदक जीतने वाले प्रदेश के 13 पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बीएल एग्रो स्टेडियम में आयोजित समारोह में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि बीएल एग्रो ने पैरा खिलाड़ियों का सम्मान कर बरेली ही नहीं देश का नाम बढ़ाया है। ये खेल 18 से 24 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में हुए थे। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट, पैरा आर्चरी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में पदक जीते।एमडी आशीष खंडेलवाल ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां इच्छाशक्ति और अनुशासन की मिसाल हैं। जेपी सिंह, चेयरमैन पैरा पावरलिफ्टिंग और सुमति मिश्रा, उपाध्यक्ष पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। घनश्याम खंडेलवाल ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने “माँ तुझे सलाम” गीत प्रस्तुत किया।
सम्मानित खिलाड़ी: सिमरन शर्मा (2 स्वर्ण), प्रवीण कुमार (स्वर्ण), सुवर्णा राज (स्वर्ण), आयुष वर्मा (स्वर्ण-कांस्य), प्रीति पाल (2 रजत), प्रदीप कुमार (रजत), अजीत सिंह यादव (रजत), राम रतन सिंह (रजत), वरुण सिंह भाटी (रजत), स्वाति चौधरी (रजत), अनुभव चौधरी (कांस्य), प्राची पांडेय (कांस्य) और सहास यथिराज।




