बरेली
चिराग पासवान के जन्मदिन पर बरेली कॉलेज में 44 पौधे रोपे, 44 किलो लड्डू बांटा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान के 44वें जन्मदिवस पर बरेली कॉलेज में सेवा व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोजपा बरेली के तत्वावधान में 44 प्रकार के फलदार पौधों का रोपण कर हरित भारत का संदेश दिया गया। 44 किलो लड्डू का वितरण किया गया और बच्चों को शैक्षणिक किट भेंट की गई। जिलाध्यक्ष अनिकेत शर्मा ने कहा कि चिराग पासवान का दृष्टिकोण युवाओं व वंचितों के उत्थान से प्रेरित है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी कौशल ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जिला प्रधान महासचिव कृष्ण प्रजापति ने सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, रविन्द्र शर्मा, गीता राणा, धर्मपाल सिंह, सौरभ पाल, सिराज मालिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




