बुलंदशहर
समाजसेवियों ने की वृद्धाश्रम में नर सेवा नारायण सेवा
वृद्धजनों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन, हलवा प्रसादी

अरसे से करते आ रहे हैं गौसेवा दीन दुखी सेवा वृद्धजनों की सेवा सुश्रुषा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
औरंगाबाद बुलंदशहर मंदिर कमेटी कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सैनी के नेतृत्व में समाजसेवियों ने रविवार को जहांगीराबाद स्थित वृद्धाश्रम पहुंच कर वहां रह रहे वृद्धजनों को स्वादिष्ट भोजन अपने हाथों से कराया। उन्होने आश्रम वासियों को उनकी आवश्यकता अनुसार दवायें भी उपलब्ध कराईं।
दीन दुखी की सेवा को सच्ची ईश सेवा मानते आ रहे युवा समाजसेवियों ने अरसे से चली आ रही परम्परा को कायम रखते हुए रविवार को जहांगीराबाद वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को पूरी,मटर-पनीर की सब्जी, रायता, मूंग की दाल का हलवा, सलाद ,अचार , पापड़ आदि का अपने हाथों भोजन कराया। स्वादिष्ट भोजन प्रसादी ग्रहण कर वृद्धजनों ने अपने इन युवा शुभचिंतकों को दिल से दुआएं दीं।
जवाहर लाल सैनी ने वृद्धजनों से उनका हालचाल पूछा और आवश्यकता अनुसार उन्हें दवायें भी उपलब्ध कराईं। कुछ लोगों को वस्त्र भी भेंट किए गए।
चामुंडा मंदिर कमेटी कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सैनी ने बताया कि दीन दुखियों की सेवा सुश्रुषा करने से मन को शांति मिलती है और हमारी सोच यही है कि हर प्राणी में ईश्वर का वास है जरुरतमंदों की मदद करना और भूखों को भोजन पानी उपलब्ध कराना नारायण सेवा समान है। ईश्वर इच्छा से जब तक संभव होगा हम इस सेवा को समर्पित भाव से जारी रखेंगे।
इस अवसर पर चामुंडा मंदिर कमेटी कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सैनी,कर्मवीर भड़ाना,पवन थोर, विवेक सैनी अरुण लोधी विशाल लोधी मनीष सैनी राजीव शर्मा सुरेश चंद्र वकील, आदि मौजूद रहे।



