बरेली

प्रशिक्षण रोचक शिक्षा का माध्यम है – तौसीफ अहमद

पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न, स्कूलों में अनुभव साझा करेंगे शिक्षक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद के निर्देशन में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन हो गया। इस बैच में 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
संदर्भदाताओं ने आधारभूत भाषा और गणित की नवीन दक्षताओं पर गतिविधि आधारित शिक्षण की जानकारी रोचक ढंग से दी। इस दौरान एआरपी मदन मोहन उपाध्याय, संदर्भदाता सीमा कश्यप, शशि बाला, पूनम वर्मा, मंजू, चंद्रकांता माथुर, दीपमाला, रुखसाना बेगम, नूतन शर्मा और सत्यवती मौर्य सहित कई शिक्षक-शिक्षामित्र मौजूद रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों को बेहतर और रोचक शिक्षा देने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रथम बैच पूरा हो गया है और सोमवार से प्रशिक्षित शिक्षक अपने विद्यालयों में अनुभव साझा करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button