कांग्रेस के महिला ने की विजय साह मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने भाजपा नेता विजय साह मंत्री द्वारा हिंदू-मुस्लिम की बात करना बेहद निंदनीय बताया और मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
कर्नल सोफिया कुरैशी द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर को कामयाब करना एक सराहनीय कार्य है
क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर लेदा में महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज़हेरा बी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज़हेरा बी ने कहा कि भाजपा नेता विजय साह मंत्री द्वारा हिंदू-मुस्लिम की बात करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। जहरा बी ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर को कामयाब करना एक सराहनीय कार्य है और ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि विजय साह मंत्री जैसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी मौजूद रहीं, जिनमें सोफिया, सबाना, खदीजा, सदफ, नाजिया, विनीता कविता व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बसीम अहमद मौजूद रहे।