भरत पुर

हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत 

भगवान शिव पार्वती की आराधना कर मांगा अखण्ड सौभाग्य और सुख समृद्धि का आशीर्वाद 

शिवालयों में उमडी श्रद्धालुओं की भीड़
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण परिक्षेत्र मे हरतालिका (हरियाली) तीज का पर्व पर महिलाओं ने श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। जहां भुसावर के प्रमुख हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर, बरपाड़ा कॉलोनी स्थित अथाई वाले हनुमान जी मन्दिर, पंचमुखी हनुमान जी महाराज मन्दिर, बड वाले शिम्भू हनुमान जी मन्दिर, बनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर,पन्जाबी गुरुद्वारा हनुमान जी मन्दिर आदि मन्दिरों और शिवालयों में सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, अखण्ड सौभाग्य और परिवार की सुख- शांति, समृद्धि की कामना को लेकर हरे रंग के अलावा रंग बिरंगे परिधानों और पारंपारिक श्रंगार में सज संवर कर सामुहिक पूजा अर्चना में भाग लेकर निर्जला एवं निराहार व्रत रखा गया। वहीं महिलाओं ने पारम्परिक रीति रिवाजो के साथ मन्दिरों और शिवालयों में भगवान शिव और माता पार्वती और गणेश जी की पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं महिला श्रद्वालु राधा, चंचल शर्मा, लक्ष्मी और रेणू ने बताया कि हरतालिका(हरियाली) तीज केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि लोक पारम्परा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव है। वहीं हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रुप में करने के लिए किया था। और यह व्रत नारी शक्ति, प्रेम,समर्पण और अटुट विश्वास का प्रतीक है। वहीं इस हरतालिका पर्व के अवसर पर मन्दिरों और शिवालयों के परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा जहां महिलाओं ने शिव परिवार को फूलमालाओं से जलहरी के स्वरुप में सजाते हुए ढोलक, झांझ और मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए अपनी अरदास लगाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button