झुंझुनू

मंदिर में सहयोग करने पर दानदाता का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के पिलानी शहर में स्थित प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप शहीद राजकुमार फिलिंग स्टेशन के संचालक सचिन पूनियां ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये का सहयोग देने की घोषणा करने पर साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला महासचिव सत्यनारायण बैद, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष हरपाल पूनियां ने साफा व फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त सचिन पूनियां का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button