बार एसोसिएशन संघ की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
डीग : नवीन परिसर में न्यायालयो का संचालन नहीं किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने विरोध जताते बार एसोसिएशन संघ की बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने बैठक में कहा कि दिनांक 16 सितंबर 2026 को बिना किसी आधारभूत सुविधाओं के विकसित हुए पुराने न्यायलय परिसर से नवीन न्यायलय परिसर पर न्यायलययों पर विचार किया गया। नवीन न्यायलय परिसर में अधिवक्ताओं तथा पक्षकारों को बैठने,बिजली,पानी की व्यवस्था नहीं है।
अधिवक्ताओ ने कहा कि पूर्व में भी अधिवक्ता संघ द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष ज्ञापन देकर मांग की थी कि जब तक नवीन परिसर में वकीलों को काम करने लिए चैम्बर जैसी आधारभूत सुविधाले नहीं हो तक नवीन परिसर में न्यायालयों का संचालन नहीं किया जाये।लेकिन फिर भी 16 सितंबर को नवीन न्यायालय परिसर का उद्घाटन कर दिया गया। अधिवक्ताओं ने बैठक में कहा कि अभिभाषक संघ ने सभी अदालतों के कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट सुबोध पाराशर, हरिकृष्ण शर्मा,प्रवीण,,विमलेश धमारी, कौशलेंद्र,करतार सिंह,इन्दजीत ,सुनील शुक्ला, महेंद्र,लखन कुन्तल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।


