गाजियाबाद
बुद्ध दर्शन डॉ. आंबेडकर भवन में लाइब्रेरी निर्माण की रखी आधारशिला
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी तहसील के ग्राम मिलक निवासी पूर्व प्रधान एवं समाज के मार्गदर्शक चौधरी मेहर चंद प्रधान की पहल पर बुद्ध दर्शन डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन परिसर में लाइब्रेरी भवन के निर्माण कार्य का आज शुभारंभ किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों और पूज्य भंते की उपस्थिति में विधिवत भूमि पूजन कर लाइब्रेरी भवन की आधारशिला रखी गई।
कार्यक्रम में पूज्य भंते दिव्य कीर्ति जी ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। प्रस्तावित लाइब्रेरी भवन 35×20 फुट क्षेत्रफल में बनाया जाएगा, जबकि भवन के सामने 35×12 फुट का बरामदा भी निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। लाइब्रेरी का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों को अध्ययन, ज्ञानवर्धन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर बुद्ध दर्शन डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के ट्रस्टी सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, लोनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद गौतम, सुंदर लाल पटवा, डॉ. करण सिंह, मुन्नी लाल गौतम, प्रिया गौतम, संदीप चौधरी, मनोज कुमार, नीलरतन, एडवोकेट आलोक भारती, सुमित कमल प्रधान, विकल कुमार उर्फ राजू, वीरेंद्र जाटव, चंद्रपाल प्रधान, एडवोकेट सोनू जाटव, नीरज चौधरी, डॉ. नेपाल सिंह, कृष्ण पाल, विनोद गौतम, रोनक जाटव, सचिन कुमार, जसवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास और सामाजिक जागरूकता का मजबूत आधार है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भी शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का प्रमुख माध्यम माना। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए लाइब्रेरी का निर्माण विद्यार्थियों और युवाओं के लिए अध्ययन का उपयोगी केंद्र साबित हो सकता है।
लाइब्रेरी निर्माण की पहल के लिए उपस्थित लोगों ने चौधरी मेहर चंद प्रधान एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए इसे शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
