शामली

2047 के विकसित भारत की कल्पना को विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में उतारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में रचनात्मक एवं अभिव्यक्तिपरक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्ष 2047 के विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना रहा।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली, लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन, देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज बनत, किसान इंटर कॉलेज थानाभवन समेत विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताएं हुईं। कक्षा छह से आठ तक चित्रकला तथा कक्षा नौ से 12 तक भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, नवाचार और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर अपनी कल्पना प्रस्तुत की। आयोजकों ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button