शामली

टपराना के स्कूल में अश्लील चित्र और आपत्तिजनक बातें लिखने से हड़कंप

स्कूल की दीवारों और गेट पर मिली आपत्तिजनक सामग्री, झिंझाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 चौसाना :  क्षेत्र के टपराना गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल परिसर, बरामदे की दीवारों और गेट पर अश्लील चित्र व आपत्तिजनक बातें लिखे मिलने से हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रशासन ने इसे स्कूल की गरिमा को प्रभावित करने वाला कृत्य बताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 16 सितंबर की सुबह शिकायतकर्ता किसी काम से उच्च प्राथमिक विद्यालय टपराना पहुंचा था। वहां उसने स्कूल की दीवारों और गेट पर आपत्तिजनक चीजें लिखी व बनी हुई देखीं। मामले की जानकारी होने पर पुलिस को शिकायत दी गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि स्कूल में बच्चे पढ़ाई करते हैं और ऐसी सामग्री का बच्चों की मानसिकता पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। उसने इसे असामाजिक तत्वों की हरकत बताते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए झिंझाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आपत्तिजनक सामग्री लिखने वालों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button