शामली
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ऊन शामली : ऊन में जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में तहसील ऊन के सभागार में आयोजित किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौका मुआयना कर ससमय गुणवत्तापूर्णढंग से निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त टीम को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गये। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा 32 शिकायतें पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। और शेष शिकायतों का समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष जनसेवा शिविर भी लगाया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम ऊन दीपिका मेहेर, सीएमओ डॉ तृतीय कुमार सक्सेना सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा तहसील शामली में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज अपर जिलाधिकारी के समक्ष 64 शिकायती पत्र निस्तारण हेतु रखे गए। प्राप्त शिकायतों में से मौके पर 03 शिकायत का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम शामली सचिन राजपूत, तहसीलदार शामली सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें।
इसके अलावा तहसील कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके समय से निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सीडीओ के समक्ष 31 शिकायती पत्र निस्तारण हेतु रखे गये। प्राप्त शिकायतों में से मौके पर 02 शिकायत का निस्तारण किया गया। और शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, तहसीलदार कैराना सहित समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

