कानपुर
लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस का 50वां अधिष्ठापन समारोह का भव्य आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस का 50वां अधिष्ठापन समारोह (स्वर्ण जयंती वर्ष) जीटी रोड स्थित होटल ब्रिज में अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट 321 B2 के मंडल अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. शरद अग्निहोत्री और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमंडल अध्यक्ष द्वितीय लायन सुधीर गुप्ता उपस्थित रहे आयोजकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं सप्रेम भेंट देकर भावभिना स्वागत किया गया समारोह के दौरान अधिष्ठापन अधिकारी एमजेएफ लायन विश्व रतन त्रिपाठी (उपमंडल अध्यक्ष प्रथम) ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता को गोंग एवं ग्वेल सौंपकर जिम्मेदारी प्रदान की इसके साथ ही सचिव लायन मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन विवेक गुप्ता और उनकी पूरी नई कैबिनेट का विधिवत अधिष्ठापन कराया गया कार्यक्रम को अधिष्ठापन चेयरपर्सन पीडीजी लायन श्री गोपाल तुलसियान के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया, जबकि संचालन पीडीजी लायन चित्रा दयाल द्वारा किया गया वहीं दीक्षा अधिकारी पीडीजी लायन सीए ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने क्लब में शामिल हुए 3 नए सदस्यों को दीक्षा दिलाई 50वें स्वर्ण जयंती समारोह के विशेष अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन डॉ. शरद अग्निहोत्री और सभी पूर्व मंडल अध्यक्षों द्वारा नए ‘क्लब पिन’ का विमोचन किया गया इसके अलावा, राधा अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ श्रीकृष्ण भक्त स्वामी गौरांग दास द्वारा मिल्क केक काटकर सभी उपस्थित सदस्यों में प्रसाद वितरित किया गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता ने अपने संबोधन में ‘सेवा कार्य सप्ताह’ की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह में क्लब की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जनसेवा और जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे कार्यक्रम में पधारे सभी पूर्व मंडल अध्यक्षों, डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों और विभिन्न क्लबों से आए अतिथियों व सदस्यों को माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी,विभिन्न लायंस क्लबों के अध्यक्ष,सचिव, वरिष्ठ सदस्य तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


