ललितपुर

आगामी 10 अक्टूबर से होगा रामलीला का शुभारंभ

समिति ने बैठक आयोजित कर की रूपरेखा तैयार, सौंपी जिम्मेदारियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा स्थित श्री लक्ष्मीनृसिंह मंदिर परिसर मैदान में आगामी 10 अक्टूबर से आयोजित होने वाली रामलीला कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और समिति के सदस्यों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई। श्रीलक्ष्मीनृसिंह मंदिर परिसर मेंं महंत गंगादासजी महाराज के पावन सानिध्य व ओमप्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें परमपरागत श्री लक्ष्मीनृसिंह रामलीला के भव्य आयोजन की तैयारियों पर विचार विमश्र किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने बताया कि इस वर्ष यह आयोजन 10 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक सम्पन्न होगा। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। अध्यक्ष राजीव बबेले ने बताया कि इस वर्ष यह कार्यक्रम इतिहासिक होगा, जिसमें रामलीला में प्रतिदिन कलाकारों द्वारा परंपरागत तरीके से लीला का मंचन होगा। इसके लिए कलाकारों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में प्रदीप चौबे, बब्बूराजा बुंदेला, सुभाष जायसवाल, जगदीश पाठक, विलास पटैरिया, बृजेश चतुर्वेदी, निखिल तिवारी, वीरेंद्र पुरोहित, राजेंद्र बाजपेई, कौस्तुभ चौबे, हरीशंकर साहू, कमलापत रिछारिया, आशीष चौबे, हृदेश हुंडैत, नरेंद्र कड़ंकी, प्रभाकर शर्मा, महेश श्रीवास्तव, पवन कौशिक, सोनू पाठक, सुबोध गोस्वामी, नरेश शेखावत, अजय तोमर, चंद्रशेखर राठौर, धर्मेंद्र रावत, वैभव गुप्ता, भगवत नारायण बाजपेई, राजू यादव, पवन तांत्रिक, विवेक सड़ैया, प्रमोद लिटौरिया, कृष्णकांत तिवारी, कमलेश सेन, बलन शर्मा, रामचरन, कृष्णबिहारी मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह यादव, विद्या मालवीय, भरत पुरोहित, बब्लू पाठक, बॉबीराजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button