शामली

वेद प्रचार सप्ताह में वैदिक यज्ञ और भजनों से गूंजा आर्य समाज मंदिर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। शहर के आर्य समाज मंदिर में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को वैदिक यज्ञ एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंबाला से पहुंचीं भजन उपदेशिका श्वेता आर्य ने वैदिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को वेदों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान सच्चिदानंद महाराज ने वेदों के सिद्धांतों और जीवन में उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:काल वैदिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ में प्रदीप विश्वकर्मा, अशोक आर्य, विभोर आर्य, हिमांशु आर्य, डॉ. राजेंद्र आर्य और संजय आर्य मुख्य यजमान रहे। श्वेता आर्य ने ‘वेद सुनो और सुनाया करो’ तथा ‘वेद का डंका बजाया करो’ सहित विभिन्न वैदिक भजनों की प्रस्तुति दी।

सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि परमात्मा ने प्राणी को शरीर के साथ विवेकशील मस्तिष्क भी प्रदान किया है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्मों के अनुसार सुख-दुख प्राप्त होते हैं। इंद्रियों पर नियंत्रण रखते हुए कर्म में कुशलता लाना ही योग है।

इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान राजपाल सिंह आर्य, दिनेश आर्य, गिरधारी लाल आर्य, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश धीमान, सुभाष धीमान, सुधाकर आर्य, सहदेव आर्य, नरेंद्र आर्य, सुनीता आर्य, कौशल्या आर्य और उषा आर्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button